
....आशिकों की मदद के लिए यूं तो जमाने में बहुत कम चीजें बनी हैं लेकिन उनमें से एक शायरी ऐसा अस्त्र या कहें टूल है जो हर आशिक के पहले प्यार में जरुर साथ देता है. अब देखिए ना बिना शायरी के ना कल लवलेटर की पूरे होते थे और ना ही आजकल के एसएमएस पूरे होते हैं.
खैर आज मैं जो शायरियां आप लोगों के लिए लाया हूं वह उनके लिए हैं जिनके दिल इस इश्क की लड़ाई में टूट गए हैं. हमेशा इश्क में जीत हो अब यह तो मुमकिन नहीं ना इसलिए जब कबी दिल टूट जाएं तो रोएं ना बस टूटे दिल पर जरा सा मरहम लगाईएं और फिर उतर जाइएं मैदान-ए जंग में.
एक जनाजा और बारात 1 neeraj shayar
एक जनाजा और एक बारात टकरा गए,
उनको देखने वाले भी चकरा गए,
ऊपर से आवाज आई-ये कैसी विदाई है?
महबूब की डोली देखने साजन कि अर्थी भी आई है.
**********************
वो दिवानी थी 2neeraj shayar
वो तो दिवानी थी मुझे तन्हां छोड गई,
खुद न रुकी तो अपना साया छोड गई,
दुख न सही गम इस बात का है..
आंखो से करके वादा होंठो से तोड गई.
**********************
ख्वाब, आंसू और नींद 3neerajshayar
जब आंसू आए तो रो जाते हैं,
जब ख्वाब आए तो खो जाते हैं,
नींद आंखो में आती नहीं,
बस आप ख्वाबो में आओगें,यही सोच कर सो जाते हैं.
दिल की बात 4neerajshayar
अपने दिल की बात उनसे कह नहीं सकते,
बिन कहे भी जी नहीं सकते,
ऐ खुदा! ऐसी तकदीर बना,
कि वो खुद हम से आकर कहे कि,
हम आपके बिना जी नही सकते.
होंठ की जबां 5neerajshayar
होंठ कह नही सकते जो फ़साना दिल का,
शायद नजरों से वो बात हो जाए,
इसी उम्मीद में इंतजार करते हैं रात का,
कि शायद सपनों मे ही मुलाकात हो जाए.
दिल तोड़ दिया उसने 6neerajshayar
दिल तो तोड ही दिया आपने,
अब चिता भी जला देना,
कफ़न ना मिले तो,
ये दुपट्टा ही ओढ़ा देना,
कोई पुछे कि बिमारी क्या थी हमें,
तो नजरे झुका के मोहब्बत बता देना.
**********************
रुला कर हंसाते हैं 7 neerajshayar
हमारें आंसू पोछ कर वो मुस्कुराते हैं,
इसी अदा से तो वो दिल को चुराते हैं,
हाथ उनका छू जाए हमारे चेहरे को,
इसी उम्मीद में तो हम खुद को रुलाते हैं.
**********************
प्यार की शुरुआत हिन्दी शायरी (Hindi Shayari)
दिल में प्यार का आगाज हुआ करता है,
बातें करने का अंदाज हुआ करता है,
जब तक दिल को ठोकर नहीं लगती,
सब को अपने प्यार पर नाज हुआ करता है
.aapka neeraj shayar